फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स-ए-तहसीनी के लिए आने लगे जायरीन

Thu, 15 May 2014 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उर्स-ए-तहसीनी में शिरकत करने के लिए खानकाह तहसीनिया पर जायरीन की आमद शुरू हो गई है। देश भर के जाने-माने उलमा भी पहुंच रहे हैं। उर्स की तकरीब परचम कुशाई से होगी। बृहस्पतिवार को तहसीनी परचम निकाला जाएगा।
विज्ञापन

हजरत अल्लामा तहसीन रजा खां का उर्स 16 मई से शुरू हो रहा है। बिलग्राम शरीफ के सज्जादा नशीन मौलाना सय्यद सुहैल मियां वाहिदी, पटना के मौलाना हसन रजा खां, मौलाना सईद अहमद रजपुरी, मौलाना इंतेजार कादरी, मौलाना अब्दुल मन्नान कलीमी, काजी शही आलम, मुफ्ती खुर्शीद मुस्तफा भी उर्स में शिरकत करेंगे। इनके अलावा शायरे इस्लाम मुनाजिर हुसैन बदायूंनी, फरहान बरकाती, नईम तहसीनी, आजम तहसीनी और नातख्वा फुरकान कादरी हरारे भी मेहमान होंगे। ।
बृस्पतिवार शाम चार बजे शाहजहांपुर रोड से तहसीनी परचम कमेटी की ओर से परचमी जुलूस रवाना होगा। जो सैलानी, मीरा की पैंठ, बुखारपुरा, रोहली टोला, जगतपुर, कांकरटोला, शाहदाना होता हुआ दरगाह तहसीनिया पहुंचेगा। यहां साहिबे सज्जादा मौलाना हस्सान रजा खां परचमकुशाई की रस्म अदा करेंगे। जुलूस की कयादत सूफी रिजवान रजा खां व इंजीनियर शोहेब रजा खां करेंगे। जुलूस शाकिर यार खां के नेतृत्व में खानकाह तक पहुंचेगा। 16 मई को सैय्यद इकबाल यूसुफ की ओर से बिहारीपुर पुलिस चौकी से शाम पांच बजे दूसरा परचमी जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें