बरेली। नई दिल्ली के मौरिस नगर स्थित बोंटा पार्क में रविवार सुबह एक 13 वर्षीय किशोरी और 21 साल के युवक के शव पेड़ से लटके मिले। लड़की के पर्स से एक चिट्ठी मिली जिसमें उसने गर्भवती होने की बात लिखी है। युवक की 24 मई को शादी होने वाली थी। पुलिस ऑनर किलिंग और हत्या के एंगल पर भी काम कर रही है।
पुलिस को किशोरी के स्कूल का पहचान पत्र भी मिला। वह सर्वोदय कन्या विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा थी। युवक की पहचान रोशनी के पड़ोसी रोशन उर्फ सूरज (21) के रूप में हुई है जो बरेली के रहने वाले जगदीश का बेटा है। जगदीश रेहड़ी पर सब्जी बेचता है। रोशन एक फैक्टरी में काम करता था। किशोरी ने एक चिट्ठी में लिखा था, ‘मैं गर्भवती हो गई हूं। अब बचने का कोई रास्ता नहीं है। शादी कर लो या फिर मैं मौत को गले लगा लूंगी।’