फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे को लेकर शांति बिहार में बवाल

Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बुजुर्ग महिला के मकान पर कब्जा करने की कोशिश में उसके सौतेले बेटे ने बृहस्पतिवार रात बवाल किया। घर में घुसे युवक ने अंदर से गेट बंद कर लिया और छत पर खडे़ होकर पथराव शुरू कर दिया। बुजुर्ग की मदद को पहुंचे व्यापारियों और पुलिस पर ईंटे बरसाईं। घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर छत पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोच लिया और थाने ले आई। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर काफी संख्या में व्यापारी भी थाने पहुंचे।
विज्ञापन

मामला सुभाषनगर के शांति बिहार कालोनी का है। यहां रहने वाली बुजुर्ग महिला शकुंतला देवी के मकान पर उसका सौतेला पुत्र जयपाल कब्जा करना चाहता है। युवक बृहस्पतिवार की रात घर में घुस आया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। महिला ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। मदद को व्यापारी पहुंचे तो युवक ने छत पर चढ़कर उन पर पथराव शुरू कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद सुभाषनगर थाने के एक दरोगा और दो सिपाही मौके पर पहुंचे। युवक ने उन पर भी ईंटें बरसाईं। जैसे तैसे करके पुलिस पीछे का दरवाजा तोड़ने के बाद जीने के दरवाजे से ऊपर चढ़ी और युवक को दबोच कर थाने ले आई। युवक पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापार मंडल के शोभित सक्सेना, राज कुमार, चंद्रभान गुप्ता, सोनू शर्मा, अरुण गुप्ता, जितिन अरोड़ा, कन्हई लाल, असद अली, विशाल, रामजी गुप्ता आदि थाने पहुंचे।
000
एक बार पकड़कर छोड़ दिया था पुलिस ने
शांति विहार में बृहस्पतिवार को दोबारा बवाल सुभाषनगर पुलिस की लापरवाही से हुआ। 15 दिन पहले भी शकुंतला के मकान पर कब्जा करने की कोशिश की गई थी। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर इस मामले में जयपाल और उसके पिता के खिलाफ सुभाषनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर छोड़ दिया था। इसी वजह से युवक ने दोबारा मकान पर कब्जा करने की कोशिश की। हालांकि इंस्पेक्टर सुभाषनगर एसएस तोमर का कहना है कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें