फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चोर पकड़े, 10 मोटर साइकिलें बरामद

Fri, 28 Mar 2014 05:35 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से बिशारतगंज की नई बस्ती के शातिर वाहन चोर सरगना इरफान समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके उनकी निशानदेही पर चुराई गई दस मोटर साइकिलें बरामद की हैं। छापे के दौरान गैंग के तीन सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। बरामद हुई मोटर साइकिलों के बारे में छानबीन की जा रही है। जिन मोटर साइकिलों के मालिकों का पता लग गया है, उन्हें पुलिस ने खबर कर दी है।
विज्ञापन

शहर में वाहन चोरी रोकने को क्राइम ब्रांच और कोतवाली की सिविल लाइंस चौकी प्रभारी आशाराम को लगाया गया था। इरफान पुलिस के हत्थे चढ़ा तो उसके बाद और कामयाबी मिलती गई। इरफान के बताने पर बदायूं के वजीरगंज के बाइक बाजार के मालिक जितेंद्र मिश्रा, इरफान के साले अनवर उर्फ अकरम निवासी ईदगाह कालोनी कस्बा बहजोई (संभल( के अलावा बिनावर (बदायूं) के उसैता गांव निवासी कल्लू गद्दी को पकड़ा गया।
पुलिस के मुताबिक इस्लामिया मार्केट के पास मारे गए छापे के दौरान कासगंज के योगमार्ग लहरा रोड निवासी नेता जी इसरार हुसैन, मोहल्ला कुरैशियान कब्रिस्तान के पीछे बहजोई निवासी इरशाद उर्फ पन्नू और कस्बा वजीरगंज में बिजलीघर के सामने रहने वाले सुनील शर्मा भागने में सफल हो गए। एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा बताया कि जितेंद्र कुमार के बाजार में ही चोरी की बाइकें बेचकर उसके फर्जी कागज भी बनवाकर दिए जाते थे। चोरी की बाइक बेचने के बाद बाजार की रसीद भी दी जाती थी। इरफान का साला और दोस्त कल्लू उसकी चोरी की बाइकें बेचता था। जितेंद्र और कल्लू के पास 200-200 ग्राम अफीम भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


बहनोई ने बना दिया चोर
बहजोई के अनवर का कहना है कि बहनोई इसरार के कहने पर उसने एक बाइक बेच दी थी। उसी वजह से उसकी शुमारी वाहन चोरों में हो गई। उसे तो यह मालूम भी नहीं था कि बाइक चोरी की है। उसका वाहन चोरी के गैंग के कोई लेना देना नहीं है। उधर वाहन चोरी गैंग के सरगना इरफान का कहना था कि पर्वत कश्यप नाम के व्यक्ति ने उसे वाहन चोरी के फर्जी मामले में फंसा दिया था। इसके बाद पुलिस ने चार मुकदमे और लगा दिए। इसके बाद उसने बाइकें चोरी करनी शुरू कर दी।

बरामद नहीं हो पाई आई-10
वाहन चोर गैंग के सरगना इरफान ने एक आई-10 कार चोरी करके कासगंज में रहने वाले एक नेता को बेची है। नेता को कार देने के लिए कल्लू और इरफान का साला अनवर गए थे। क्राइम ब्रांच ने कार बरामद करने के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन कार बरामद नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें