फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से जख्मी भाजपा नेता की मौत

Fri, 28 Mar 2014 05:35 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रंगदारी न देने पर गोली मारकर जख्मी किए गए भाजपा नेता विवेक अग्रवाल की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात उनका शव यहां पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्टेट बैंक कालोनी निवासी विवेक अग्रवाल को 10 मार्च को सरेशाम शाहजहांपुर रोड पर दुकान को बंद करते समय काकरटोला निवासी दानिश उर्फ रिंकू ने गोली मार दी थी। घायल विवेक को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अगले दिन घर वाले दिल्ली ले गए। दिल्ली में ही बुधवार को विवेक की सांसे थम गई। विवेक भाजपा के तपेश्वर नाथ मंडल के उपाध्यक्ष थे। प्रभारी निरीक्षक बारादरी आरके सिंह ने बताया कि विवेक अग्रवाल की मौत की सूचना मिल गई है। उनका शव देर रात को पहुंच जाएगा। विवेक का हमलावर रिंकू गिरफ्तार हो चुका है। उसका साथी सबदर अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें