फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइल्स से बनी सड़कों की जांच होगी

Wed, 26 Mar 2014 05:34 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली (ब्यूरो)। नगर निगम से बनी टाइल्स की सड़कों की जांच शासन स्तर से होगी। इसके लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। संयुक्त निदेशक स्थानीय निकाय की अध्यक्षता में बनी कमेटी में संयुक्त निदेशक सूडा, मुख्य अभियंता नगर निगम और सी एंड डीएस के अधिशासी अभियंता शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर निगम को शासन से मिले पत्र में नई और पुरानी टाइल्स से बनीं सभी सड़कों की जांच कराने की बात कही गई है। कमेटी मौके पर जाकर सड़कों की वीडियोग्राफी कराएगी। गुणवत्ता मानक से कम मिलने पर उसमें लगने वाली लागत की वसूली ठेकेदार, जेई और एई से होगी। अधिशासी अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि शासन का पत्र मिल चुका है। कमेटी के सदस्य कभी भी मौके पर जाकर जांच शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें