फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2014 05:33 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर नगर के शांति विहार में रोहित शर्मा उर्फ सोनू की हत्या के आरोपी सूबेदार नरेंद्र पाल सिंह के बेटे मनदीप को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सात मार्च की शाम शांति विहार के रोहित शर्मा उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रोहित के भाई मोहित ने मोहल्ले के ही सूबेदार नरेंद्र, उसके बेटे अमनदीप, नयनदीप सिंह और साले ओपी सिंह पर नामजद मुकदमा लिखाया था। पुलिस ने सूबेदार को मौके पर ही दबोचकर जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह सूबेदार का हत्यारोपी बेटा मनदीप सिंह जिले से भागने की फिराक में था। उसे बदायूं प्राइवेट बस अड्डे पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। सूबेदार के दूसरे बेटे नयनदीप और साले ओपी सिंह की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें