फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउट ऑफ सिलेबस पेपर मिलने पर हंगामा

Thu, 13 Mar 2014 05:33 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में बीए उर्दू थर्ड पेपर में कई प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस आने पर परीक्षार्थी भड़क गए। काफी देर तक शोरशराबा होता रहा। उन्होंने विभाग प्रभारी और परीक्षा अधीक्षक के सामने भी अपनी बात रखी। बाद में रजिस्ट्रार को शिकायत भेजी गई।
विज्ञापन

दूसरी पाली में बुधवार को बीए उर्दू का तीसरा पेपर की परीक्षा चल रही थी। पेपर हाथ में आते ही परीक्षार्थी हैरान हो गए। प्रश्न नंबर दो, तीन, चार और पांच सिलेबस से बाहर के थे। इसमें अरबी से उर्दू, उर्दू से अरबी, उर्दू से फारसी और फारसी से उर्दू अनुवाद करना था। ये सभी प्रश्न पांच-पांच नंबर के थे। उन्होंने पहले कक्ष निरीक्षक के सामने नाराजगी जताई फिर शोरशराबा करने लगे। इसके बाद कार्यालय अधीक्षक (परीक्षा) के पास गए। वहां से विभाग प्रभारी से शिकायत की। विभाग प्रभारी की अनुमति पर रजिस्ट्रार को भी शिकायत भेजी गई। इसमें बोनस अंक देने की मांग की गई है। वकारुल इस्लाम, निदा, निखहत, नजराना, जुल्फिकार राज, हनीफ मोहम्मद आदि ने कहा कि वे उर्दू के विद्यार्थी हैं, उन्हें फारसी और अरबी नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें