फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर कार्यालय पर व्यापारियों का हंगामा

Tue, 11 Mar 2014 05:33 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एडिशनल कमिश्नर को ज्ञापन देने मंडलीय वाणिज्य कर कार्यालय पहुंचे व्यापारी सोमवार को भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुलाकात का समय देने के बावजूद एडिशनल कमिश्नर कार्यालय में नहीं मिली। वे नारेबाजी करते हुए वहीं धरना पर बैठ गए।
विज्ञापन

वार्षिक कर निर्धारण की प्रक्रिया के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े व्यापारी युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता की अगुवाई में वहां पहुंचे थे। अन्य अफसरों ने व्यापारी नेताओं से एडमिशन कमिश्नर की फोन पर बात कराई। इसके बाद व्यापारियों ने दूसरे एडिशनल कमिश्नर राव विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संजीव चांदना, सुदेश अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, दर्शन लाल, नवीन अग्रवाल, मनमोहन सब्बरवाल, दुर्गेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें