फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेड्यूल पर बिफरे छात्र, प्रदर्शन

Fri, 07 Mar 2014 05:33 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। बिजली के शेड्यूल ने विद्यार्थियों को परेशान कर दिया है। रात में बिजली न मिलने से छात्र बिफर गए। खफा छात्रों ने मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में नया शेड्यूल लागू कर दिया है, जिसके तहत रात में बिजली सप्लाई नहीं की जा रही है। रात में कटी बिजली सुबह चार बजे ही आती है। इससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी में दिक्कत हो रही है। बिजली के इस नए शेड्यूल को बदलवाने की मांग करते हुए छात्रों ने बुधवार को मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। छात्रों ने बिजली कटौती का शेड्यूल बदलकर रात में बिजली सप्लाई देने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में आबिद रजा, फैजान, सारिक, जावेद, सिबतैन, जुनैद, सिराज, मैकूलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें