फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल में गांधी स्टेडियम टीम ने मारी बाजी

Fri, 07 Mar 2014 05:33 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता में गांधी स्टेडियम की टीम ने बाजी मारी। समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को गांधी स्टेडियम में जूनियर बालकों की फुटबाल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच कोहनूर क्लब व मझोला टीम के बीच खेला गया। जिसमें मझोला टीम ने कोहनूर क्लब को 3-0 से हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में गांधी स्टेडियम टीम ने सिटी क्लब को 2-0 से परास्त किया। तीसरे सेमीफाइनल मैच में यूनाइटेड क्लब ने गांधी स्टेडियम को 2-0 व चौथे सेमीफाइनल मैच में न्यूरिया की टीम ने मझोला टीम को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच गांधी स्टेडियम व नेताजी क्लब न्यूरिया के बीच खेला गया। रोचक मुकाबले में गांधी स्टेडियम टीम ने न्यूरिया को 4-2 से परास्त कर फाइनल मैच जीत लिया। समापन पर स्वास्थ्य अधिकारी डा. शरीफ अहमद खां ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में विक्की सोनकर, मोहन कुमार, प्रमोद पंत, विनीत मौर्य, दिलीप थापर, गिरजेश पाठक थे। इस मौके पर सुरेश कौशल, गोविंद, दिनेश गंगवार, अमर सिंह, त्रिलोकनाथ, शेर सिंह, विनोद, कोच अरविंद देवल, गीता देवी, विमला भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें