फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में स्कूल खुलवा दो साहब

Thu, 27 Feb 2014 05:31 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली (ब्यूरो)। कलेक्ट्रेट में बुधवार को डीएम अभिषेक प्रकाश ने जनसुनवाई की। इस दौरान बिथरी चैनपुर की ग्राम प्रधान परवीन बी ने नई सरकारी पाठशाला खुलवाने की मांग रखी तो डीएम ने सीडीओ और बीएसए से कार्रवाई शुरू करने के लिए आख्या तलब कर ली। प्रधान के अनुसार गांव की आबादी 12 हजार है। छह साल तक की उम्र वाले करीब 900 स्कूल जाने वाले बच्चे हैं। छह से 14 साल की आयु वर्ग वाले ऐसे बच्चों की संख्या करीब 1300 है। लेकिन गांव में सिर्फ एक ही सरकारी प्राथमिक विद्यालय है और वह भी ऐसी जगह है जहां जाने में काफी जोखिम बना रहता है।
विज्ञापन

सिकलापुर निवासी विधवा भूरी देवी ने जनसुनवाई में पेंशन के लिए तहसील के कर्मचारियों पर घूस मांगने का आरोप लगाया। बताया कि उसने चार महीने पहले तहसील में आवेदन किया था। 15 दिन पहले तहसील से दो लोग उसके पास पहुंचे और 1500 रुपये मांगे। घूस देने से मना करने पर दोनों ने पेंशन न मिलने की बात कही। डीएम ने सीडीओ और जिला प्रोबेशन अधिकारी को इस प्रकरण के निस्तारण का आदेश दिया। शाही के गांव चकरपुर उर्फ लमकन में पूजा स्थलके सामने खाई खोदने से गांव वालों में रोष व्याप्त होने की शिकायत पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की ओर से पहुंची। डीएम ने एसडीएम मीरगंज को में तत्परतापूर्वक कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें