फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी से तीन दिन पहले बाप को मार डाला

Thu, 06 Feb 2014 05:43 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर के जाटवपुरा गांव में रहने वाले महेंद्र कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। तीन दिन बाद महेंद्र की बेटी की शादी होने वाली है। मंगलवार शाम वह शादी के कार्ड बांटने ही घर से निकले थे। रात भर घर के लोग उन्हें तलाश करते रहे। बुधवार सुबह उनका शव सिटी शमशान भूमि के पास बेनीपुर गांव के पानी भरे एक खेत में औंधे मुंह पड़ा मिला। जेब में मिली डायरी में दर्ज नंबर पर पुलिस का फोन उनकी गदरपुर (उत्तराखंड) में रहने वाली भांजी पर पहुंचा तो परिवार वालों को खबर मिली।
विज्ञापन

40 वर्षीय महेंद्र कुमार रामपुर गार्डन में जूते-चप्पलों की मरम्मत करते थे। आठ फरवरी को उनकी बेटी मीनाक्षी की शादी थी। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह साइकिल से बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले थे। उन्हें अपनी बहन अशर्फी देवी के घर हजियापुर जाना था लेकिन वहां नहीं पहुंचे। पत्नी निर्मला से यह भी कहकर गए थे कि उन्हें किसी से मिलने जाना है। उसने शादी के लिए पैसा देने का वादा किया है, लेकिन उसका नाम नहीं बताया था। देर रात तक महेंद्र घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने रिश्तेदारों में तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था।
सुबह बेनीपुर गांव के खेत में एक महिला ने महेंद्र का शव पड़ा देखा तो वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो महेंद्र की साइकिल और चप्पल अलग-अलग पड़े थे। पास पड़ी मिली डायरी में लिखे नंबर पर पुलिस ने फोन किया जो उनकी भांजी मधु का निकला। मधु की सूचना पर महेंद्र की पत्नी निर्मला परिवार वालों के साथ बेनीपुर गांव पहुंची और महेंद्र के शव की शिनाख्त की। एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि महेंद्र के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। उसका गला सूजा लग रहा है। लगता है कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है। छानबीन की जा रही है लेकिन घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन



रुक नहीं रहे मीनाक्षी के आंसू
बरेली। महेंद्र की हत्या से उनकी बेटी मीनाक्षी के ख्वाबों पर पानी फिर गया। दो दिन से उसे हल्दी लगाई जा रही थी। मीनाक्षी के बड़ी बहन कविता की शादी करनाल (हरियाणा) के सुनील कुमार से हुई थी। कविता ने ही मीनाक्षी का रिश्ता कराया है। आठ फरवरी को शादी करने के लिए बुधवार को मीनाक्षी के परिवार को करनाल जाना था। पिता की मौत से उसके सारे सपने चकनाचूर हो गए।

मेरी पति की किसी ने दुश्मनी नहीं थी
निर्मला का कहना है कि उनके पति शराब के आदी होने की वजह से कभी-कभार मोहल्ले में गालीगलौज कर देते थे। इसके अलावा उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। बेटी की शादी की तारीख पक्की होने के बाद तो उन्होंने किसी से गालीगलौज भी नहीं की। कौन ऐसा दुश्मन निकला जिसने बेटी की शादी के मौके पर उनकी हत्या कर डाली, यह वह समझ नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें