फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज रजिस्ट्रेशन: 13 तक जमा कर लें फार्म

Sat, 11 Jan 2014 05:54 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला की महिम का फायदा उठा कर अगर आप अपनी शादी को रजिस्टर्ड कराना चाहते हैं तो अब बिल्कुल देर मत करिए, जल्द से जल्द मैरिज रजिस्ट्रेशन फार्म अमर उजाला कार्यालय से प्राप्त कर लीजिए। यहां आपको 12 जनवरी तक ही फार्म मिल पाएंगे। सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक किसी भी समय फार्म प्राप्त कर सकते हैं। उ आपको सारी औपचारिकताओं की पूर्ति कर फार्म 13 जनवरी तक अमर उजाला कार्यालय में ही जमा करने हंोगें, ताकि उसे चेक किया जा सके और जरूरत पड़ने पर कमियां दूर करने के बारे में आपको सूचित कर सकें। बार एसोसिएशन और प्रशासन इस मामले में पूरा सहयोग करेगा।मौके पर ही आपको शपथपत्र बनवाने की सुविधा मिलेगी। पहला शिविर बार एसोशिएशन हाल में 15 को लगेगा।
विज्ञापन

बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत अधिक से अधिक दंपति के मैरिज रजिस्ट्रेशन कराने के पीछे हमारा मकसद आपको कम से कम झंझट में, जल्द से जल्द मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध कराना है, ताकि वह वक्त जरूरत आपके काम आ सके। मैरिज रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई भी जानकारी आप अमर उजाला के मोबाइल नंबर- 8392922177, 8392945733 पर हासिल कर सकते हैं। आपकी मदद को अधिवक्ता भी मौजूद रहेंगे।
---------------
::::इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- आयु का प्रमाणपत्र, जैसे हाईस्कूल का प्रमाणपत्र, पैनकार्ड या जन्मतिथि प्रमाणपत्र की फोटोकापी।
-शादी का कार्ड अन्यथा किसी संस्था- जैसे आर्य समाज अथवा सामूहिक विवाह की स्थिति में आयोजक संस्था का प्रमाणपत्र।
-लड़के का मूल निवास प्रमाण पत्र। जैसे- वोटर आईडी, राशन कार्ड अथवा डीएल की छाया प्रति।
-वरवधु के पांच-पांच फोटो और फोटो पहचानपत्र।
-फार्म के 10 नंबर पर वर और वधू की पहचान कॉलम पर किसी राजपत्रित अधिकारी, गांव या पंचायत के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद, विधायक या पार्षद से हस्ताक्षर कर प्रमाणित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दो-दो गवाह और उनकी आईडी के साथ दो-दो फोटो।
-आवेदन पत्र दो प्रतियों में भरकर जमा करना पड़ेगा।
------------------
यह हैं नियम
-पति का बरेली में निवास हो अथवा बरेली में विवाह हुआ हो।
-रजिस्ट्रेशन के समय लड़की की आयु कम से कम 18 और लड़के की 21 वर्ष होनी चाहिए।
--------
:::::यह हैं रजिस्ट्रेशन के लाभ
-शादी को कानूनी मान्यता देने के लिए।
-विदेश जाना है तो वीजा बनवाने में ये सर्टिफिकेट बहुत जरूरी है
-संपत्ति से संबंधित किसी भी विवाद में खुद को पति या पत्नी साबित करने के लिए।
-उत्तराधिकार और पेंशन के मामले में ये काम आएगा।
-किसी भी तरह के क्लेम में।
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें