फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हुई निगम और इन्वर्टिस की जंग

Sat, 27 Jul 2013 05:34 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को लेकर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के चांसलर उमेश गौतम और नगर आयुक्त के बीच जंग और तेज हो गई है। उमेश गौतम के जान से मारने की धमकी देने की शिकायत करने के बाद नगर आयुक्त ने डीएम और एसएसपी को एक पत्र लिखा है जिसमें उन पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इसकी प्रति शासन को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

इन्वर्टिस के चांसलर उमेश गौतम ने मेयर डॉ. आईएस तोमर और नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह पर उन्हें परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। अब नगर आयुक्त ने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखा है, जिसमें कहा कि वह पीसीएस सेवा में सीधी भर्ती के अधिकारी हैं और राजकीय दायित्वों के तहत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलाने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश का शत-प्रतिशत पालन करने पर भी उमेश गौतम उन पर मनगढ़ंत और भ्रामक आरोप लगा रहे हैं। वह न कभी उमेश गौतम से मिले हैं और न उनसे बातचीत की है। फिर भी वह मानसिक उत्पीड़न कर उन्हें विवादित करना चाहते हैं। नगर आयुक्त ने जान से मारने की धमकी का आरोप गलत बताकर इन्वर्टिस चांसलर पर आईपीसी की धारा 186, 189 और 120 बी तहत कार्रवाई करने की मांग की है।

ट्रांसपोर्ट कर्मी भी शामिल हुए लड़ाई में
बरेली (ब्यूरो)। मेयर और नगर आयुक्त पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप के बाद नगर निगम कर्मचारी भी लड़ाई में शामिल हो गए हैं। निगम के ट्रांसपोर्ट कर्मियों और कूड़ा वाहन चालकों ने इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के चांसलर पर बाकरगंज डलावघर और कूड़ा पहुंचाने वाले वाहनों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराने और मना करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने कहा है कि 20 जुलाई को प्लांट पर संदिग्ध लोगों ने फोटोग्राफी की। उनके मना करने पर अभद्र व्यवहार किया। उन्हें पैसे का लालच भी दिया गया। वे लालच में नहीं आए तो जानमाल की धमकी दी। नगर आयुक्त ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


‘ इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के नजदीक प्लांट बनवाकर मेयर और नगर आयुक्त ने मेरा, हजारों छात्र-छात्राओं और गांव वालों का उत्पीड़न किया है। फोटोग्राफी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर कराई गई थी। इसमें कोई अपराध नहीं है। जहां तक नगर निगम कर्मचारियों को जानमाल की धमकी का सवाल है तो हमें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।’ उमेश गौतम, चांसलर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी


नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पारित आदेश की प्रति नगर निगम को मिलते ही उसके अनुपालन में प्लांट का संचालन तत्काल बंद करा दिया गया। प्लांट पर जो कूड़ा पहले से एकत्र है, उस पर दवा का छिड़काव कर उसे दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराने की व्यवस्था की गई है। -उमेश प्रताप सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें