बरेली (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी की मिशन कंपाउंड में बिथरी विधानसभा के सेक्टर और बूथ प्रभारियों की हुई बैठक में निष्क्रिय बूथ प्रभारियों को हटाने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि बिथरी विधान सभा में सेक्टर और बूथ प्रभारियों का बड़ा सम्मेलन होगा। इसके बाद बूथ प्रभारियों को परिचय पत्र जारी होंगे। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय बूथ प्रभारियों को चिह्नित कर तुरंत हटाया जाए, ताकि उनके स्थान पर नए बूथ प्रभारी नियुक्त कर उन्हें परिचय पत्र दिए जा सकें। अखिलेश सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की नीतियों का प्रचार करें। इस दौरान कोषाध्यक्ष संजीव यादव, हाजी खलील अंसारी, धर्मपाल सिंह, महेंद्रपाल सिंह, विक्रम सिंह, विजय शर्मा आदि मौजूद थे।