फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आरक्षण बिल लागू करेगी भाजपा : संतोष

Thu, 25 Jul 2013 05:34 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली (ब्यूरो)। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि सत्ता में आने पर पार्टी महिला आरक्षण बिल लागू कराएगी। संगठन में भी हर स्तर की समितियों में 33 फीसदी महिलाओं को रखा जा रहा है। वह बुधवार को भाजपा के बरेली महानगर महिला मोर्चा की बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान नई कार्यकारिणी गठन भी किया गया।
विज्ञापन

संतोष गंगवार ने कहा कि दूसरे दल महिलाओं को प्रतिनिधित्व देना का सिर्फ दिखावा करते हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया महिलाओं को आगे बढ़ाने के पक्षधर थे लेकिन उनके नाम पर राजनीति करने वाले ही संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध करते हैं। इस मौके पर मोर्चा के महानगर इकाई की नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंदु सेठी ने गठित कार्यकारिणी घोषित की। चित्रा जौहरी, हेमलता चतुर्वेदी, मंजू प्रधान, रेखा श्रीवास्तव, शकुंतला सक्सेना, रंजना गुप्ता, प्रभा सिंह और गीता अग्रवाल (लाला) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. तृप्ति गुप्ता और ऊषा सक्सेना को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पूनम भल्ला, मंगलेश सक्सेना, रश्मि खंडेलवाल, रंजना बाल्मीकि, गीता सिंह, भावना आर्या, चित्रा मिश्रा और सावित्री श्रीवास्तव मंत्री बनाई हैं जबकि प्रतिभा सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनीता त्यागी, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. फरीदा सुल्ताना, महानगर अध्यक्ष पुष्पेंदु शर्मा और ललित अवस्थी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें