फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कांग्रेस सेवा दल भी बनेगा सारथी

Tue, 16 Jul 2013 05:36 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बरेली। चुनावी समर के लिए कांग्रेस अब अपने संगठनों में जान फूंकने की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस सेवा दल को भी जिलों में सक्रिय किया जा रहा है। सोमवार को प्रेमनगर में सेवा दल के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। यहां पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष और मुख्य संगठक प्रह्लाद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेवा दल को सक्रिय करने के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना जरूरी है। इसके लिए अगले महीने बरेली में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। प्रदेश को आठ जोन में बांटकर कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि सेवा दल कांग्रेस का मजबूत स्तंभ रहा है। कार्यकर्ताओं की भूमिका को कभी नकारा नहीं जा सकता। वरिष्ठ नेता सोम दत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, महानगर अध्यक्ष कासिम कश्मीरी, अजय शुक्ला, डॉ. चारु मेहरोत्रा, सूर्य प्रकाश सक्सेना ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। अध्यक्षता अभय सक्सेना और संचालन सेवा दल के जिला मुख्य संगठक सुरेंद्र लाला ने किया। इस मौके पर रविंद्र मिश्रा, राकेश द्विवेदी, हसन मसूद, नत्थू लाल और संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


--------------

मोदी फैक्टर से कांग्रेस को ही फायदा
बरेली। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्य संगठक प्रह्लाद द्विवेदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के भाजपा चुनाव अभियान की कमान संभालने से कांग्रेस को ही फायदा होगा। मोदी कांग्रेस के लिए वरदान साबित होंगे। सेवा दल कार्यालय का उद्घाटन करने आए प्रह्लाद द्विवेदी ने सोमवार को अमर उजाला से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही होगा। मुस्लिम समुदाय विकल्प के रूप में सिर्फ कांग्रेस को ही देख रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सेवा दल कभी निष्क्रिय नहीं रहा। हम प्रदेश के राजनीतिक माहौल में खामोशी से सैद्धांतिक लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने सेवा दल को ताकत दी तो कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया। कहा कि नई चुनौतियों को देखते हुए संगठन की कार्य प्रणाली और प्रशिक्षण में बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें