फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से चुनावी बिगुल फूंकेगी भाजपा

Sat, 13 Apr 2013 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव के लिये यूपी में भाजपा का शंखनाद आध्यात्मिक और एतिहासिक महत्व वाले पांचाल क्षेत्र से पहली मई को होगा। विधानसभा चुनाव से पहले हुई स्वाभिमान रैलियों की तर्ज पर यहां से रैली और सभा की शुरुआत हो रही है। रैली देवचरा में होगी। इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। इस बार रैली के अभियान का संयोजक राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी को बनाया गया है। इसमें पांचाल क्षेत्र की पांच सीटों (बरेली, आंवला, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत) से टिकट के दावेदारों के समर्थकों की संख्या का आकलन होना है।
विज्ञापन

रैली की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी 24 अप्रैल को बरेली में क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। उससे पहले यहां नई गठित हुई बरेली महानगर और जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक रविवार को समसरता कार्यक्रम के नाम पर बुलाई गई है। इसमें भी चर्चा का मुख्य बिंदु पहली मई की रैली ही है। इस बार बरेली को मिली अहमियत ने यहां के पुराने क्षत्रपों की जिम्मेदारी बढ़ा दी है। हालांकि क्षेत्रीय स्तर पर कई दिग्गजों ने इसमें दिलचस्पी नहीं ली है।
पार्टी सूत्रों की मानें तो महासचिव वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी दोनों का ही अगले चुनाव में अपनी मौजूदा सीट से नहीं उतरना तय हो चुका है। वरुण सुलतानपुर सीट से उतरने की तैयारी कर चुके हैं जबकि मेनका का पीलीभीत उतरना भी तय माना जा रहा है। फिर भी आंवला क्षेत्र में ही हो रही यह रैली राजनीतिक लिहाज से अहम मानी जा रही है। यहां से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, रंजना सोलंकी और सुमनलता सिंह के बेटे ने दावेदारी के लिये राष्ट्रीय नेतृत्व से संपर्क साध रखा है।
विज्ञापन


30 तक बूथ कमेटी बनाने की तैयारी
बरेली। लोकसभा चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के रणनीति में जुट गई है। चुनाव के लिये पांचाल क्षेत्र प्रभारी बनाये गये प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया ने शुक्रवार को बताया कि 30 अप्रैल तक प्रदेश में मंडल और बूथ स्तर पर कमेटियां बना दी जाएंगी। मई में प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगेगा और उसके बाद जिलों में भी यही शिविर लगेंगे। इसी दौरान पूरे प्रदेश में गांव-गली चलो अभियान होगा। उसमें लोगों से फीडबैक लेकर चुनावी तैयारी को धार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें