फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ऑफिस के पास चोरों ने लगाई सेंध

Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। शहर में बेलगाम चोरों ने बृहस्पतिवार की रात एसएसपी ऑफिस के पास दो दुकानों में सेंध लगाकर नकदी सहित हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। इसके अलावा दो अन्य दुकानों के शटर तोड़ने की भी कोशिश की गई। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

टिबरीनाथ बीडीए कॉलोनी निवासी मनोज सक्सेना की जय किसान बीज भंडार के नाम से दो दुकानें और एक गोदाम कचहरी के पास है। दुकान पर उनके भाई अमित, सुमित और अमन भी बैठते हैं। दोनों दुकानों में लगी एसी निकालने के बाद चोर अंदर घुसे और 18 हजार नकदी समेत करीब 60 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। इसके अलावा पंकज माहेश्वरी की जय दुर्गा बीज भंडार और विनायक राजन के राजा म्यूजिकल की दुकान का भी शटर तोड़ने की कोशिश की गई। सुबह दुकानों की हालत देखने के बाद पड़ोसी दुकानदार दिनेश पांडेय ने मनोज को घटना की जानकारी की। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें