फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कॉलेज के चीफ प्राक्टर पर हमला

Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजेंद्रनगर में बच्चे को कार खुरचने से मना करने पर पड़ोसी ने घर में घुसकर निजी कॉलेज के चीफ प्राक्टर पर हमला कर दिया। हमलावर ने उन पर ईंट से वार किया और गला दबाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने प्राक्टर की जान बचाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रेमनगर के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी डॉ. पंकज अग्रवाल महाराजा अग्रसेन डिग्री कॉलेज में चीफ प्राक्टर हैं। शुक्रवार सुबह 11.30 बजे वह पत्नी रिचा अग्रवाल को कार से लेकर लौटे। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि कार खड़ी करने के बाद वे घर में चले गए। इस बीच उन्होंने घर से बाहर देखा तो उनकी कार पड़ोसी गुड्डू का बेटा खुरच रहा था। इस पर उन्होंने उसे डांटकर भगा दिया। कुछ देर बाद वहां गुड्डू आया और उसने ईंट से उन पर हमला कर दिया। प्राक्टर के मुंह और सिर में काफी चोटें हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पीड़ित का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार धामा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें