फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमलखेड़ा में दो घरों के ताले तोड़कर चोरी

Sun, 10 Mar 2013 05:32 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। सेमलखेड़ा में दो घरों के ताले तोड़कर चोर करीब पांच लाख रुपये का माल समेट ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पंतनगर यूनिवर्सिटी के पेंशन अधिकारी इसरार अली का घर थाना बारादरी की सेमलखेड़ा कालोनी में है। शनिवार की शाम को वह अपनी पत्नी मफुरा बेगम, बेटे सलीम और पुत्रवधु सय्यदा के साथ मंनोरंजन सदन में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शहामतगंज धोबियों वाली गली निवासी उनके रिश्तेदार आफिस की शादी थी। इसरार अली ने बताया कि इसी बीच उनके घर से ताले तोड़कर चोर घुस गए। चोर उनके घर से नगदी और जेवर समेत करीब चार लाख रुपये का माल समेट ले गए। पड़ोसी की सूचना पर वह शादी समारोह में से घर पहुंचे। उधर उनके सामने रहने वाले होटल मालिक शकील अहमद के घर भी चोर ताले तोड़कर घुस गए। चोर शकील से घर से 25 हजार की नगदी और जेवर समेत करीब एक लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। शकील और उनकी पत्नी भूरी बेगम भी उसी शादी में गए हुए थे, जिसमें इसरार गए थे। घटना की सूचना पर शहामतगंज चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें