बरेली कॉलेज में हुई महिला शिकायत एवं निवारक प्रकोष्ठ की बैठक
बरेली। बरेली कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला शिकायत एवं निवारक प्रकोष्ठ को और सक्रिय किया जा रहा है। प्रकोष्ठ अब शिकायत का इंतजार नहीं करेगा बल्कि खुद छानबीन करेगा। इतना ही नहीं जरूरत पड़ेगी तो पुलिस की भी मदद ली जाएगी।
बरेली कॉलेज में आए दिन छात्राओं के साथ दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन पर कॉलेज प्रशासन आवश्यक कार्रवाई भी कर रहा है लेकिन महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ की सक्रियता नहीं दिख रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रकोष्ठ के सदस्यों की बैठक बुधवार को प्राचार्य कार्यालय में हुई। इसमें तय किया गया कि कॉलेज में जगह जगह लगी शिकायत पेटिकाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। छात्राओं के लिए हेल्प लाइन भी शुरू की गई। कोई भी छात्रा 9837573752 नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकती है। कॉलेज में यह मोबाइल नंबर जगह जगह जस्पा किया जाएगा। प्रकोष्ठ की सचिव डॉ. वंदना शर्मा ने बताया, अब हर हफ्ते मीटिंग करके मॉनीटरिंग होगी। वेबसाइट पर भी छात्राएं हेल्पलाइन नंबर देख सकती है। प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. सुनीता शर्मा ने बताया कि यदि किसी मामले में जरूरत पड़ेगी तो प्राचार्य के माध्यम से पुलिस की भी मदद ली जाएगी, ताकि और सख्ती से मामले को सुलझाया जा सके।