बरेली। बारादरी पुलिस ने चोरी की बैट्री के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है। फ्रंट लाइन मोबाइल कंपनी के मैनेजर संजय सिंह ने मुल्ला मार्केट में लगे मोबाइल टॉवर से मंगलवार की रात बैट्री चोरी होने की रिपोर्ट प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई थी। बुधवार की दोपहर पुलिस ने दोहरा रोड पर छह बैट्री समेत भुता थाना क्षेत्र के गांव सिसैया निवासी सुरेंद्र सिंह और वेदपाल, बिथरी चैनपुर निवासी कपिल कुमार और शमशाद को पकड़ लिया।
----------
हादसे में घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा
बरेली। सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। बदायूं के हजरतपुर निवासी हीरालाल को वहीं पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। घरवालों ने उन्हें यहां भर्ती कराया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनोें के हवाले कर दिया।