फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से निपटने को निगम ने कमर कसी

Wed, 06 Mar 2013 05:32 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली । शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। बरसात से पहले नालों के लिए अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम की चार टीमें बुधवार से नालों का सर्वे शुरू कर देंगी। विधिवत सफाई काम 21 मार्च से चालू होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को मेयर डा. आईएस तोमर की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक में शहर के 101 नालों की बरसात से पूर्व सफाई की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। तय हुआ कि अपर नगर आयुक्त वीके गुप्ता प्रति दिन नाला सफाई अभियान की समीक्षा करेंगे। मुख्य अभियंता शरीफ खां और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएन गिरि सफाई अभियान पर नजर रखेंगे। 101 नालों की सफाई का अभियान अधिशासी अभियंता सुशील कुमार व गयूर अहमद के नेतृत्व में चलेगा। इसमें सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सफाई निरीक्षक व कर्मचारी शामिल रहेंगे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएन गिरि ने 101 ऐसे नालों की सूची प्रस्तुत की, जिनमें सफाई अभियान चलाया जाना है। नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह ने अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंताओं को शहर के छोटे बड़े सभी नालों की सफाई का स्टीमेट तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चार बड़े नालों की सफाई को टीमें बुधवार से ही निकलेंगी। बरसात पूर्व का सफाई अभियान जुलाई तक चलेगा। इसमें चोक नाले खोले जायेंगे। बाकी छोटे और बड़े नालों की तलीझाड़ सफाई होगी। मेयर डा. आईएस तोमर ने कहा कि गंदगी की वजह नाले हैं। नालों की सफाई ठीक से होने से बरसात भर शहर को गंदगी से मुक्त रखा जा सकेगा। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी, मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी समेत कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें