फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आईडी प्रूफ के नहीं मिलेगा राशन

Thu, 14 Feb 2013 05:32 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। अब बिना फोटो पहचानपत्र के सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन नहीं मिलेगा। खाद्य व रसद विभाग ने तत्काल प्रभाव से नई व्यवस्था लागू करते हुए नए आवेदन पत्र भरने भी अनिवार्य कर दिये हैं।
खाद्य व रसद विभाग ने फर्जी राशनकाडों पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की है। अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित होने वाले खाद्यान्न, चीनी और केरोसिन आदि बिना किसी पहचान पत्र के नहीं मिल पाएंगे। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी राशनकार्ड धारकों से नया जांच प्रपत्र भी भरवाया जाए। इसमें फोटो पहचानपत्र के साथ संपर्क फोन नंबर आदि भी भरना जरूरी है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि विभाग को मिले निर्देशाें के तहत राशन आदि वितरण किया जा रहा है। डीएसओ ने आग्रह किया है कि सभी राशनकार्ड धारक दुकानों पर फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और नया फार्म भरें। जो लोग नया फार्म नहीं भरेंगे और पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करेंगे उन्हें खाद्यान्न, केरोसिन आदि नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


नए राशनकार्ड छपेंगे
विभाग जल्द ही पुराने राशनकार्ड रद कर देगा। इसके बदल नए सिरे से कार्ड वितरण किये जाएंगे। डीएसओ ने बताया कि इसी सप्ताह दस लाख नए राशनकार्ड छपवाने को निविदाएं मांगी जाएंगी। नए राशनकार्ड की कीमत दो रुपये होगी। मौजूदा सभी राशनकार्डों के स्थान पर नए कार्ड उपलब्ध कराएं जाएंगे।

जिले में राशनकार्ड

एपीएल 703621 कार्ड
बीपीएल 100000 कार्ड
अन्त्योदय 99687 कार्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें