फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर कैंटीन मैनेजर की मौत

Thu, 14 Feb 2013 05:32 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाईपास पर एक ट्रक की बेकाबू रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। सड़क पार कर रहे एक शख्स की उसकी चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर उसका ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने शिनाख्त कराने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

किला के मलूकपुर इलाके में रहने वाले 40 वर्षीय राजेश कुमार पीलीभीत रेलवे स्टेशन स्थित कैंटीन में मैनेजर थे और बरेली से ही रोजाना उनका आना-जाना रहता था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह पीलीभीत बाईपास पर कोपल अस्पताल के सामने सेटेलाइट स्टैंड आने के लिए टेंपो में बैठने को सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान पीलीभीत की तरफ से आया ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहले चीता मोबाइल मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर बारादरी के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल पर फोन करने से उनकी शिनाख्त हो गई। पुलिस ने हादसे के बाद शोर मचा रहे दुकानदारों से ट्रक का नंबर जानने की कोशिश की, लेकिन कोई ट्रक नंबर नोट नहीं कर पाया था। हादसे की सूचना से राजेश के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


मौत ने तलाशा बहाना
राजेश रोजाना ट्रेन से पीलीभीत आते-जाते थे, लेकिन बुधवार को घर से कुछ देर से निकल पाने की वजह से उनकी ट्रेन छूट गई। इसके बाद वह बस से पीलीभीत जाने के लिए सेटेलाइट स्टैंड आ रहे थे। सेटेलाइट स्टैंड पहुंच पाते कि उससे पहले ही हादसे का शिकार हो गए।

रोती-बिलखते पहुंचे बीवी-बच्चे
राजेश कुमार ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं। उनका दो बेटे और एक बेटी मां लक्ष्मी के साथ अपनी ननिहाल खटीमा गए हुए थे। लक्ष्मी अपने बीमार भाई भगवान दास को देखने गई थीं। वहां जैसे ही लक्ष्मी को पति की मौत की खबर मिली, वह बदहवास हो गई। रोते-बिलखते मां-बच्चे पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें