फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में दिल्ली नहीं जाएगी वॉल्वो

Wed, 13 Feb 2013 05:32 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वॉल्वो में दिल्ली का सफर करने वाले लोगों को करीब पंद्रह दिन असुविधा का सामना करना पड़ेगा। काले शीशों की वजह से दिल्ली में एक बस सीज कर दिए जाने के बाद रोडवेज अफसरों ने उसे रोड से उतार लिया है। अब शीशे बदले जाने के बाद ही यह बस दोबारा चलेगी।
विज्ञापन

बरेली डिपो की दो वॉल्वो बसें दिल्ली के लिए चलती हैं। रोडवेज के पुराने स्टैंड से इनमें से एक दोपहर 12 बजे और दूसरी रात को 11 बजे दिल्ली रवाना होती है। बस के शीशे काले होने की वजह से इतवार रात यहां से गई वॉल्वो को दिल्ली पुलिस ने सोमवार सुबह सीज कर दिया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज अग्रवाल ने बताया कि सीज की गई बस को छुड़ा तो लिया गया है, लेकिन अब उसके शीशे बदलवाए जाएंगे। इसमें करीब पंद्रह दिन लगेंगे। इसके बाद ही बस दोबारा चलनी शुरू होगा। उन्होंने बताया कि दूसरी वॉल्वो चलती रहेगी, लेकिन चूंकि रात को दिल्ली जाने वाले मुसाफिरों की संख्या ज्यादा होती है, इसलिए उसे दिन के बजाय रात को 11 बजे यहां से रवाना किया जाएगा।

इलाहाबाद से अभी नहीं लौटेंगी बसें
इलाहाबाद महाकुंभ में भेजी गई बरेली परिक्षेत्र की रोडवेज बसें अभी नहीं लौटेंगी। इलाहाबाद महाकुंभ मेले में यहां से ढाई सौ बसें भेजी गई हैं। इन्हें मौनी अमावस्या के स्नान के बाद लौटना था, लेकिन 15 फरवरी वसंत पंचमी को तीसरा शाही स्नान होगा। इसलिए इलाहाबाद प्रशासन ने इन बसों को फिलहाल लौटाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें