फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम की रिव्यू कमेटी के संयुक्त सचिव को मिली कई खामियां

Sun, 02 Dec 2012 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल उच्चाधिकारी के निरीक्षण में खुल गई। शनिवार को बरेली दौरे पर पहुंचे एनआरएचम की रिव्यू कमेटी के संयुक्त सचिव मनोज झलानी ने 102 नंबर डायल किया तो वह खराब मिला। इसे उन्होंने काफी गंभीरता से लिया। जिला अस्पताल के दौरे में और भी खामियां मिलीं। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा सदुपयोग करने की चेतावनी दी। साथ ही निर्देश दिया कि छह साल तक के बच्चों की सेहत के नियमित परीक्षण और उन्हें जरूरत के अनुसार दवा और इलाज मुहैया कराया जाए। इसके लिए तत्काल टीमें भी बनाई जाएं।
जिले के उच्चाधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने कहा कि 102 नंबर डायल करने के आधे घंटे के भीतर एंबुलेंस हर हाल में मरीज तक पहुंच जाये, ऐसी व्यवस्था हो। जिले में अगर अतिरिक्त एंबुलेंस की जरूरत है तो वह एनआरएचएम के तहत खरीदी जा सकती है। चालकों की सेवाएं आउटसोर्सिंग के मार्र्फत ली जा सकती हैं। अस्पतालों में जरूरत के लिहाज से पद सृजित हों ताकि सरकारी अस्पताल के ओपीडी में रोगियों की संख्या बढ़े। गर्भवती महिलाओं की देखभाल की जिम्मेदारी एएनएम और आशा वर्कर पर सुनिश्चित की जाए ताकि जच्चा-बच्चा की जीवन दर सुधरे। बैठक में मौजूद डीएम अभिषेक प्रकाश ने संयुक्त सचिव के हर निर्देश का पालन कराने का भरोसा दिया। इस दौरान सीएमओ डा. विजय यादव समेत दूसरे चिकित्साधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन



एमआर की देशव्यापी हड़ताल चार को
बरेली। फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव ऑफ इंडिया (एफएमआरएआई) के आह्वान पर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर यूपी मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेंजेंटेटिव एसोसिएशन ने चार दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया है। संगठन की बरेली इकाई के सचिव ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकारें दवा प्रतिनिधियों का न्यूनतम मानदेय 10 हजार रुपये निर्र्धारित करें, दवा प्रतिनिधियों को नियुक्ति पत्र मिले, काम का समय आठ घंटे तय हो, महिला दवा प्रतिनिधियों को छह माह का मातृत्व अवकाश मिले आदि मांगों के समर्थन में हड़ताल की जा रही है। संगठन ने सभी चिकित्सकों, दवा कारोबारियों, दवा प्रबंधक संगठनों आदि से हड़ताल को सफल बनाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन



जिले में खसरा कैंप कल से
बरेली। जनपद में खसरा उन्मूलन अभियान के तहत तीन दिसंबर से अभियान चलेगा। इसके तहत नौ माह से 10 वर्ष तक के कुल आठ लाख 84 हजार 936 बच्चों को खसरे का टीका लगाया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें