फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्र पूजन कर रखा निर्जला व्रत

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। सूर्य की उपासना का महापर्व डाला छठ शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को नदी और तालाबों के किनारे वेदियां सजाई गईं। साथ ही रात्रि भोजन के पश्चात चंद्रमा पूजन के साथ ही महिलाओं का निर्जला व्रत शुरू हो गया। सोमवार को डूबते सूर्य और मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं व्रत पूरा करेंगी। यह व्रत बच्चों के दीर्घायु की कामना के लिए रखा जाता है। चार दिन तक चलने वाले व्रत की शुरुआत शनिवार से ही हो गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर के शिव पार्वती मंदिर, गिरधारीपुर की नदी, छपरा कॉलोनी, आफीसर्स कॉलोनी, न्यू मॉडल कॉलोनी गोल पार्क, धोपेश्वरनाथ मंदिर, रूहेलखंड विवि परिसर स्थित मंदिर, जंक्शन रेलवे कॉलोनी, तपेश्वरनाथ मंदिर, कैंट के एमटीटीसी एरिया और रामगंगा के किनारे बसे गांवों में डाला छठ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इन इलाकों के सैकड़ों परिवारों के लोग इस पर्व में शामिल हो रहे हैं। महिलाओं ने भोजन के पश्चात रविवार को चंद्रमा की पूजा के साथ निर्जला व्रत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें