फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने एक कबाड़ व्यापारी से भी 15 लाख ठगे

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। स्वर्ण भस्म के नाम पर ठगी करने वाले ठगों ने रोजा थर्मल पॉवर प्लांट के कबाड़ का भी 45 लाख में एक व्यवसायी से सौदा कर दिया था। फर्जी कागजात बनाकर व्यापारी से 15 लाख रुपये भी ठग लिए। पुलिस ने फरार एक और ठग को गिरफ्तार कर लिया है। तीन ठग इतवार को ही पकड़ लिए गए थे। इनसे 9.32 लाख रुपये और एक कार बरामद हुई है। सरगना की तलाश जारी है। पुलिस टीम को डीआईजी की ओर से दस हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि भोजीपुरा के नूर अहमद से पांच किलो स्वर्ण भस्म दिलाने के नाम पर चार ठगों ने चार लाख रुपये ठग लिए थे। ठगों में नरेश सिंह निवासी गणेश नगर, बंटी सिंह, नौगवां सादात जेपीनगर, सिद्वार्थ जोशी निवासी भिंड (मध्य प्रदेश) और रामबाबू निवासी कटरा शाहजहांपुर शामिल थे। नरेश, बंटी और सिद्धार्थ को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया था जबकि रामबाबू फरार हो गया। इनके पास से स्वर्ण भस्म के नाम पर ठगे गए चार लाख में से 1.60 लाख रुपये भी बरामद हुए थे। सोमवार की दोपहर ठगों के चौथे साथी राजू सिंह उर्फ अमनजीत निवासी प्रभात नगर प्रेमनगर को भी पुलिस ने चौरासी घंटा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह टवेरा कार से भागने की फिराक में था। कार में से 9.32 लाख रुपये भी बरामद हुए। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने ठगी के एक और कारनामे का खुलासा किया। राजू ने बताया कि नरेश, बंटी, सिद्घार्थ और रामबाबू के साथ उसने रोजा थर्मल पॉवर प्लांट का कबाड़ 45 लाख रुपये में बेचने के लिए फर्जी कागजात बनाए थे। कबाड़ का 45 लाख रुपये में लुधियाना के विलावाली चपरी निवासी व्यापारी मुकेश कुमार से सौदा तय कर दिया था। मुकेश से 15 लाख रुपये एडवांस भी ले लिया था। कार में बरामद रुपये मुकेश के ही बताए गए। बाकी रुपये लेकर सरगना रामबाबू फरार है। एसपी सिटी शिव सागर सिंह ने बताया कि डीआईजी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें