फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की आंखों की तरह हैं हिन्दू-मुस्लिम

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। जिला कारागार में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी धर्मों के गुरुओं ने बंदियों को शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
बरेली कॉलेज के उर्दू व फारसी के विभागाध्यक्ष प्रो. महमूद हुसैन ने बंदियों को संबोधित करते हुए देश को एक दुल्हन बताया। उन्होंने कहा कि इस दुल्हन की एक आंख हिन्दू तो दूसरी आंख मुस्लिम है। इसकी सुंदरता के लिए दोनों की आंख का सुंदर होना आवश्यक है। सिख धर्म के ज्ञानी ने कहा कि सभी धर्मो का आधार सत्य, अहिंसा, न्याय व प्रेम है। इस प्रकार से सभी धर्म का उद्देश्य एक है। हिन्दू धर्म के आचार्य मधुर महाराज ने बंदियों को भजन के माध्यम से मोह, माया और भौतिकता से विरत रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन अवसर पर रविवार को जिला कारागार पहुंचे आईजी जेल राजेश प्रताप सिंह ने बंदियों को जीवन में उन्नति के लिए विनम्रता और सहनशीलता को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला कारागार अधीक्षक आरके मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें