फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोलिया और छाऊ पर झूमे लोग

Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बरेली। रेल मेला में महिला कल्याण संगठन (नरवो) इज्जतनगर को रेलकर्मियों का विरोध झेलना पड़ा। रेल कर्मियों ने लकी-7 गेम को जुआ बताते हुए बंद करा दिया। इसके अलावा मेले में मंगाए गए और भी कई गेमों का विरोध किया गया। उधर मेले में बच्चों ने छुट्टी के दिन रेल में सफर करके खूब मस्ती की। इस दौरान उत्तराखंड के छोलिया और बंगाल का छाऊ डांस भी हुआ।
विज्ञापन

मेले में गेट आफ बैलेंस, हिद द आई, फीड द मिक्की, हुप्ला गेम, लकी डिप, हिट द कैस, गेट आफ कार और तीन माइंड गेम बुलाए थे। सभी गेमों में शर्त लगाई जा रही थीं। रेल कर्मी इन सभी गेमों को लेकर नाराज थे। उन्होंने लकी-7 गेम तो विरोध करते हुए बंद करा दिया। मेले में बेबी शो में लोगों ने खूब बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सीएमएस डॉ. एमपी रावल के हुई प्रतियोगिताओं में शून्य से एक वर्ष की आयु में इशिका प्रथम, हर्षित द्वितीय, उमराह को तीसरा पुरस्कार मिला। एक से तीन साल की आयु वर्ग में परिधी प्रथम, शिवांगी द्वितीय, दक्ष ने तृतीय पुरस्कार जीता। तीन से पांच साल की आयु वर्ग के बच्चों में अलीजा प्रथम, कृतिका द्वितीय और श्रीयश तृतीय स्थान पर रहने पर पुरस्कार दिया गया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिये गए। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष मधुलिका सिंह ने पुरस्कार बांटे। संगठन की सचिव प्रिया झा और कोषाध्यक्ष मीता रावल ने उनका सहयोग किया। डा. कुमार उमेश ने बेबी शो का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें