फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों को मिलेगा रोजगार के साथ सम्मान व सुरक्षा : अखिलेश

Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि सपा सरकार मुस्लिमों क ो रोजी-रोजगार के साथ सम्मान और सुरक्षा देती रही है और आगे भी देगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने मदरसों को मदद करने, कब्रिस्तान की जमीन पर बाउण्ड्री बनवाने, उर्दू की पढ़ई के लिए नए स्कूल खोलने तथा मुस्लिम लड़कियों की शादी व पढ़ई के लिए तीस हजार रुपए तक देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह बात रविवार को सपा मुख्यालय में आए सचिव हजरत सुभानी मियां, दरगाह आला हजरत जानिब खां, मौलाना मुफ्ती सैय्यद कफील अहमद, मौलाना जलालूद्दीन तथा कारी एजाज अहमद बरेलवी से कही। बरेली से आए इन मौलानाओं ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की सेहत व शोहरत व अखिलेश सरकार की कामयाबी के लिए दुआ मांगी। इन मुस्लिम हजरात ने कहा कि सपा सरकार और मुख्यमंत्री से मुसलमानों को बड़ उम्मीदें हैं। लोकसभा चुनाव में सपा की कामयाबी के लिए वह दुआ मांगते हैं। उनका कहना था कि मुलायम सिंह यादव ने ही उनको इज्जत दी और उनके हितों का ख्याल रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें