फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है मक्का शरीफ का नक्शा

Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



बरेली। काबा शरीफ के चारों तरफ मस्जिदें हरम हैं। इनका कुल रकबा 2 लाख 78 हजार वर्ग मीटर है। इसमें हज के दौरान करीब ढाई लाख लोग एक साथ नमाज अदा करते हैं। अब नए तरीके से हरम को तैयार किया जा रहा है। इसमें एक साथ ढाई करोड़ लोग नमाज अदा कर सकेंगे।
मक्का मुकर्रम सऊदी अरब के पश्चिम में पहाड़ों के बीच में है। इसमें दाखिल होने के मुअल्का, निसफला और शबीका तीन रास्ते हैं। तमाम एहले ईमान जिस काबा शरीफ का तवाफ करते हैं, वह मक्का में ही मौजूद है। नए हरम और वसीतर की तामीर का काम तेजी से चल रहा है। 2021 तक हरम शरीफ में एक साथ ढाई करोड़ लोग एक वक्त में नमाज अदा कर सकेंगे। काबा के सामने सफा और मरवा दो पहाड़ी हैं। हज यात्रा के दौरान आजमीनों को इन दोनों पहाड़ियों पर चढ़कर अरकान पूरे करने होंगे। काबा के हुदूदे हरम का खास मकाम है। यहां किसी के साथ एक नेकी करने का सवाब एक लाख नेकी के बराबर होता है। गुनाह का अजाब भी इस पाक जगह पर नेकी के बराबर ही है। हज कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. यासीन कुरैशी ने बताया कि मस्जिदे आयशा, हदूदे हरम हर मीकात पर वजू खाने हैं। यहां से एहराम बांधना लाजिमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हज मुबारक का इंसेट----
फोटो--
इस्लामियां की दो छात्राएं भी बनेंगी हज्जन
बरेली। इस्लामियां गर्ल्स इंटर कालेज में तालीम हासिल कर रहीं दो सगी बहनों को भी हज यात्रा पर जाने का मौका मिला है। शहर के मोहल्ला जसौली निवासी हाजी मेराज मियां की बेटी इल्मा कक्षा 8 में और इरम कक्षा 12 में पढ़ती हैं। दोनों ने हज यात्रा पर जाने के लिए स्कूल में छुटटी के लिए प्रार्थना पत्र दिया तो स्टाफ को मालूम हुआ। बुधवार को स्कूल की प्रधानाचार्य चमन जहां ने कार्यक्रम के दौरान दोनों बहनों को फूल माला पहनाकर विदा किया। हज सेवा समिति के सचिव नाजिम बेग ने नारा-ए-तकवीर अल्लाह- हु-अकबर के नारे बुलंद करते हुए दोनों छात्राओं को मुबारकबाद दी। इस मौके पर निकहत परवीन, शगुफ्ता परवीन, जाहिद, साजिया इरफान, नूरीन ताज, जेबा और सुल्ताना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें