फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेड़ी में वाणिज्य कर विभाग ने तीन फर्मों पर की छापेमारी

Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बरेली/बहेड़ी। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने इज्जतनगर में रेजा बजरी से भरे 11 ट्रकों को सीज किया। इन्हें बिना ट्रांजिट शुल्क का भुगतान किए उत्तराखंड से लाया गया था। डेढ़ लाख की पेनाल्टी वसूलकर इन ट्रकों को छोड़ दिया गया, मगर जिन दो फर्मों के ये ट्रक थे, उनके पतों पर भी छापे मारे गए। वहां एक करोड़ रुपये से ऊपर की कर चोरी मिली है। इसके अलावा बहेड़ी की ही एक तीसरी फर्म पर भी दस्तावेजों को चेक किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर सुशील कुमार सिंह की अगुवाई में एक टीम ने इज्जतनगर क्षेत्र में नैनीताल रोड पर 11
ट्रकों को रोका। इनमें भरी रेता-बजरी बहेड़ी से लाई गई थी, मगर ट्रांजिट शुल्क अदा करने संबंधी कोई कागज नहीं था। इन्हें पुलिस की मदद से इज्जतनगर थाने में खड़ा करवा दिया गया। 3.80 लाख रुपये का माल था, जिस पर 1.52 लाख रुपये की पेनाल्टी जमा कराई गई। इसके बाद इन फर्मों के पते पर विभाग की टीम पहुंची। इनमें से एक फर्म ‘अग्रवाल ट्रेडर्स’ का पता बहेड़ी में राजा टाकीज मार्केट में दुकान नंबर 15 दिया गया था। मौके पर न कोई बोर्ड मिला और न कोई और सुबूत। पता चला कि यह फर्म रामपुर की है, इसका ब्रांच ऑफिस यहां दिखाया गया है। इस दुकान में मोबाइल रिचार्ज और गिफ्ट सेंटर चलने की बात बोर्ड पर लिखी थी। आसपास के लोग भी इसके बारे में कुछ नहीं बता पाए। डिप्टी कमिश्नर अरविंद सिंह ने बताया कि इसके अलावा बहेड़ी और धौराटांडा की एक-एक अन्य फर्म भी चेक की गई। यहां के तमाम दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। एक करोड़ रुपये से ऊपर की कर चोरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें