फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार

Sun, 02 Sep 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में भाग लेने से पहले कई सदस्य सर्किट हाउस में इकट्ठा हुए। बंद कमरे में उन्होंने जिला पंचायत की हालात पर विचार विमर्श किया। तय किया कि जल्द ही वे अपना संगठन बनाएंगे, ताकि किसी तरह की मनमानी का शिकार न हों। यहां जुटे ज्यादातर सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर सहमति भी जताई। इसके बाद ये सदस्य बोर्ड की बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य महेश यादव, शिवचरन कश्यप और इंद्रपाल यादव की अगुवाई में अनौपचारिक बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के आयोजन में सपा के एक नेता की अहम् भूमिका रही, जो इन दिनों अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारियों में अहम् भूमिका निभा रहे हैं। शिवचरन कश्यप का दावा है कि कुल 22 जिला पंचायत सदस्य जुटे। इनमें सुमन देवी, गुड्डी देवी, ऊषा यादव, राजीव गुप्ता, इरफान, सोहराब खां, मोहम्मद नवी, रमेशचंद्र फौजी, रामसनेही, किरन, तनवीर अहमद, फिरदौस, संतोष भारती और रामआसरे आदि ने जिला पंचायत के मौजूदा हालात को लेकर नाराजगी जताई। यहां बता दें कि 15 सदस्य जुटने की बात बसपा नेताओं ने भी स्वीकार की।

इनसेट
कई जनप्रतिनिधि बैठक में नहीं पहुंचे
बरेली। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सीडीओ के अलावा कई जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी भी चर्चा में रही। सीडीओ के अलावा दो सांसद, छह विधायकों के अलावा कई ब्लाक प्रमुख भी नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें