फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की कमी से धान की रोपाई प्रभावित

Sat, 04 Aug 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में धान की फसल पर मौसम की बेरुखी भारी पड़ गई। समय से बारिश नहीं होने के कारण निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। कृषि विभाग के मुताबिक जिले भर में करीब साढ़े सतरह हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई किसान नहीं कर पाए।
विज्ञापन

कृषि विभाग के मुताबिक जिले में करीब 67 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई का लक्ष्य रखा गया था। बारिश समय से न होने पर लक्ष्य पीछे छूट गया। मात्र पचास हजार हेक्टेयर में ही धान की रोपाई हो सकी। हालात को देखकर लगता है कि इस सीजन में धान की उपज काफी कम होगी।
मोटा अनाज उगाने को कर रहे प्रेरित
बारिश की कमी के चलते धान की फसल न तैयार होने पर कृषि विभाग अब किसानों से मोटा अनाज और सब्जियों की खेती के लिए प्रेरित कर रहा है। यदि किसान सब्जियों और मोटे अनाज की खेती करेंगे तो उनके नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें