फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश पर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे पूजा के पिता

Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/भीमताल। भीमताल झील में कूदकर जान देने वाली पूजा के घर वाले उनके पति राकेश कुमार गंगवार उर्फ राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। शनिवार शाम सीतामणि बिहार से भीमताल पहुंचे घर वालों ने पहले तो पूजा के शव की शिनाख्त की और फिर राकेश को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास पर रहने वाले राकेश कुमार गंगवार पर शादीशुदा होते हुए भी धोखा देकर पूजा से शादी कर लेने और फिर धोखे से उसका गर्भपात करा देने का आरोप है। पूजा के पिता रामवल्लभ भगत ने बताया कि पूजा और राकेश के एक मंदिर में शादी कर लेने की बात उन्हें काफी समय बाद पता चली। तब तक पूजा को राकेश की पहली शादी के बारे में पता चल चुका था। वह काफी परेशान रहने लगी थी। उन्होंने पूजा को समझाया कि जो होना था हो गया, अब वह राकेश को भूल जाए। वह दोबारा उसकी किसी अच्छे लड़के से शादी करा देंगे, लेकिन पूजा नहीं मानी। इतना कहते हुए रामबल्लभ भगत फूट फूट कर रो पड़े। सिंचाई विभाग से बतौर इंजीनियर सेवानिवृत्त रामबल्लभ भगत का कहना है कि पूजा की मौत के लिए उसका पति राकेश ही पूरी तरह जिम्मेदार है और वह रविवार को पोस्टमार्टम के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।

पूजा को भीमताल में अकेला छोड़ आया था राकेश
भीमताल पुलिस ने शनिवार को संजू नाम के उस युवक से पूछताछ की, जिसका फोन नंबर पूजा के मोबाइल की डायल्ड नंबर की लिस्ट में मिला था। संजू ने बताया कि अप्रैल 2009 में पूजा राकेश के साथ भीमताल आई थी। दोनों एक होटल में रुके थे। कुछ माह बाद पूजा फिर पति के साथ भीमताल आई। इस बार राकेश उसे डांठ में अकेला छोड़कर चला गया था। पूजा मंदिर मार्ग से पैदल तल्लीताल जाते वक्त उन्हें मिली थी। उसके पास वापस जाने के लिए टिकट के पैसे तक नहीं थे। उसने उन्हें आपबीती बताकर मदद मांगी। संजू ने पूजा के बताए मोबाइल नंबर पर उसके पिता रामवल्लभ से बातचीत के बाद टिकट के लिए तीन सौ रुपये दिए। तभी पूजा ने संजू से उसका मोबाइल नंबर भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


09 बीटीएल 1पी - रामबल्लभ भगत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें