बरेली। पहले पति की मौत के बाद दूसरी शादी की, लेकिन दूसरा पति लालची निकला। घर पर कब्जा करने के लिए उसने महिला को न सिर्फ धमकियां देना शुरू कर दिया बल्कि बाहर निकलने पर भी बंदिश लगा दी। शुक्रवार को किसी तरह वह पुलिस ऑफिस पहुंची। एसएसपी ने सुभाषनगर पुलिस को जांच का आदेश दिया है।
करेली में रहने वाली नन्ही बेगम ने बताया कि उनके पति बुंदू की आठ साल पहले मौत हो गई है। कई साल अपने तीन बेटों को उन्होंने मजदूरी करके पाला। नौ महीने पहले वह मजदूरी करने हरिद्वार चली गईं। वहां विशारतगंज के एक शख्स से वाकफियत होने के बाद उन्होंने उससे शादी कर ली। फिर करेली लौट आईं। दूसरा पति रिक्शा चलाने लगा। उन्होंने भी मजदूरी शुरू कर दी। नन्हीं के मुताबिक घर पर कब्जा करने के लिए कुछ महीनों से दूसरे पति ने मारपीट और धमकियां देना शुरू कर दिया। वह कहीं शिकायत न करें, इसलिए बच्चों के साथ घर से निकलने पर भी रोक लगा दी। शुक्रवार को वह किसी तरह घर से निकलकर एसएसपी ऑफिस पहुंची।