फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभागार बनाने को विधायक निधि से दिया पैसा

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विधायक वीरेंद्र सिंह ने क्यारा विकास खंड कार्यालय परिसर में सभागार के निर्माण हेतु विधायक निधि से दस लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि देहात क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति हेतु तारों व पोलों की व्यवस्था कराये जाने हेतु प्रयासरत हैं। इससे पूर्व उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक परिसर में नवनिर्मित प्रमुख कक्ष का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत समिति की अध्यक्ष चौ. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनरेगा योजना के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों से 697 कार्यों के लिए चार करोड़ रुपये की धनराशि का बजट अनुमोदित किया गया। बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव, खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान लालकरन, छोटेलाल लोधी, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह, शेर सिंह यादव ने विकास कार्य कराये जाने हेतु प्रस्ताव रखे। बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी राम सागर कन्नौजिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें