फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को तरसे राजेंद्रनगर और पटेलनगर के बाशिंदे

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कॉलोनी का पंप ऑपरेटर ताला लगाकर फरार
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
बरेली। गर्मी के मौसम में शहर के कई इलाकोें में पानी की किल्लत हो गई है। नगर के राजेंद्रनगर व पटेलनगर में पंप के खराब होने व ऑपरेटर के पंप हाउस में ताला लगाकर नदारद होने की वजह से शहरियों को पानी की समस्या से दोचार होना पड़ा। आलम यह रहा कि इलाके के लोगाें को दैनिक दिनचर्या के लिए हैंडपंपों की मदद लेनी पड़ी। क्षेत्रीय सभासद ने समस्या से सहायक नगर आयुक्त को अवगत कराया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समस्याआें का निराकरण न किया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम व जलकल विभाग की होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पटेलनगर स्थित जलकल विभाग का पंप मंगलवार को खराब हो गया जिसे मरम्मत के लिए भेजा गया है। रही सही कसर राजेंद्र नगर पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित पंप के ऑपरेटर ने पूरी कर दी। बिजली आपूर्ति होने के बावजूद पंपहाउस का ऑपरेटर ताला लगाकर नदारद हो गया। परिणामस्वरूप पूरे इलाके में जलापूर्ति बाधित रही। क्षेत्रीय सभासद गुलशन आनंद ने पानी की समस्या से सहायक नगर आयुक्त को अवगत कराया है। सभासद आनंद का यह भी कहना है कि जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता व अवर अभियंता विरोधाभाषी बयान दे रहे हैं। जहां अधिशासी अभियंता का कहना है कि पंप खराब होने के बाद मरम्मत के लिए भेजा गया है, वहीं क्षेत्रीय अवर अभियंता का कहना है कि पंप को नेकपुर पंपहाउस के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें