फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे आरोपी का सरेंडर, जेल भेजा

Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाष नगर इलाके में युवती के बारे में अश्लील टिप्पणी लिखकर उसके फोटो समेत पोस्टर लगाने के मामले में दूसरे आरोपी ने शुक्रवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने इस आरोपी की भी जमानत खारिज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। सुभाषनगर इलाके में एक युवती को शोहदों ने बेहद तंग किया। पहले उसकी छोटी बहन के बारे में अश्लील टिप्पणी लिखकर मोहल्ले में पोस्टर लगाए गए, इसके बाद पिछले दिनों इस युवती के पोस्टर मय फोटो लगाए गए। रिपोर्ट लिखाने के बाद समझौता न करने पर उसका अपहरण कर अंजाम भुगतने की धमकी तक दी गई। इससे आहत युवती ने बुधवार को डीएम आवास के सामने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की थी। फटकार पड़ने पर हरकत में आई पुलिस ने शाम को ही आरोपी मन्नू को गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसकी जमानत खारिज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को पीड़िता के घर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के आने का कार्यक्रम लगा तो पुलिस ने दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को दबाव बनाया। इस पर शुक्रवार को दूसरे आरोपी पुरवाबव्न खां के रहने वाले अकील अहमद पुत्र जमील अहमद ने अदालत में अपने अधिवक्ता के माध्यम से सरेंडर कर दिया। अदालत में उसके अधिवक्ता ने जमानत की अर्जी दी जिसे अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सप्तम विकास गुप्ता ने जमानत के पर्याप्त आधार न होने के कारण खारिज कर दिया।
विज्ञापन

000
मेरा बेटा बेकसूर, मामले की हो सीबीआई जांच
पीड़ित युवती के घर महिला आयोग की अध्यक्ष आने की जानकारी पर मोहल्ले की तमाम महिलाओं की भीड़ गली में लगी थी। इसी दौरान आरोपी मन्नू की मां रेहाना और उसके परिवार की तमाम महिलाएं भी यहां अपनी बात रखने के इरादे से पहुंचीं। रेहाना का कहना है कि उसका पुत्र बिल्कुल बेकसूर है। उसने सीबीआई जांच कराने की मांग की। कहा कि अगर उसका पुत्र दोषी पाया जाए तो उसका उसके सामने ही सिर कलम कर दिया जाए।
000
नहीं पहुंची राज्य महिला आयोग अध्यक्ष
शुक्रवार देर शाम तक पीड़ित परिवार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का इंतजार करता रहा। उनकी गली में काफी भीड़ रही लेकिन वह नहीं पहुंची तो पीड़ित पक्ष मायूस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें