फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान अधिकारी भी गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2014 05:34 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव के दिन देवचरा पोलिंग स्टेशन पर हरीसिंह जाटव को आत्मदाह करने के लिए उकसाने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने दूसरे आरोपी मतदान अधिकारी प्रथम दिलीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। दिलीप पर आरोप है कि वोटर लिस्ट में नाम होेने के बावजूद अपनी आईडी लेकर आए हरि सिंह को उसने वोट नहीं डालने दिया और मतदान केंद्र से लौटा दिया था। इसी से नाराज होकर हरि सिंह ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी।
विज्ञापन

मुकदमे के विवेचक क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सैयद अनवर अली ने विवेचना के दौरान रामभरोसे इंटर कालेज देवचरा स्थित लोकसभा के मतदान केंद्र में ड्यूटी करने वाले फैजाबाद के थाना रोनाही के दरोगा, गोरखपुर के तिवारीपुर थाने के दो सिपाही और डिप्टी निदेशक अभियोजन के यहां तैनात दोनों सिपाहियों के बयान दर्ज किए थे जिसके बाद पिछले महीने बीएलओ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सिपाहियों ने बयान दिया था कि हरीसिंह को मतदान केंद्र से लौटा दिया गया था। वोटर लिस्ट से आईडी का मिलान करने वाले मतदान अधिकारी प्रथम दिलीप कुमार ने वोटर लिस्ट में नाम होेने के बाद भी हरीसिंह को वोट नहीं डालने दिया था। इससे क्षुब्ध हरि सिंह मतदान केंद्र से जोर-जोर से चिल्लाते हुए बाहर निकला था। विवेचक के मुताबिक इसी के बाद खफा होकर हरि सिंह ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
बता दें कि हरी सिंह की पत्नी तारावती उसी दिन मुकदमा लिखाने थाना भमोरा गई थी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। 14 जून को तारावती की तरफ से पोलिंग पार्टी और मतदान केंद्र पर मौजूद पुलिस कर्मियों के खिलाफ आत्मदाह करने के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचक के मुताबिक थाना फरीदपुर के ऊंचा गांव निवासी दिलीप कुमार फरीदपुर नगर पालिका परिषद में बाबू हैं। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें