फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने चेक की आतिशबाजी की दुकानें

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने रविवार को सौ फुटा रोड पर आतिशबाजी की दुकानें चेक की। दुकानों में पटाखों के स्टाक के अलावा अग्निशमन यंत्र भी चेक किए गए। कई जगह मानक के अनुसार व्यवस्थाएं न पाए जाने पर अफसरों ने नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को अपराह्न ढाई बजे एडीएम सिटी आरपी सिंह, सीओ तृतीय डीपी मार्छाल आदि पुलिस फोर्स के साथ इज्जतनगर इलाके में सौ फुटा रोड पर पहुंचे। यहां लगीं आतिशबाजी की दुकानों पर अफसरों ने व्यवस्थाएं चेक की। दुकान में कितने पटाखे रखने का लाइसेंस है और कितने रखे गए हैं, यह भी चेक किया गया। अफसरों ने करीब सत्रह दुकानें चेक कीं। दुकानों के बाहर रखे अग्निशमन यंत्र चलवा कर देखे गए। अधिकतर यंत्र बिना गैस के भरे हुए ही पाए गए। ज्यादातर दुकानदारों ने सिर्फ दिखावा करने को अग्निशमन यंत्र रख रखे थे। इस पर एडीएम ने गहरी नाराजगी जताई। नरेंद्र कुमार के पास फुटकर पटाखा बेचने का लाइसेंस था, जबकि उनकी दुकान के पीछे गोदाम में पटाखे रखे हुए पाए गए। उन्हें कार्रवाई की हिदायत दी गई। इंस्पेक्टर मुहम्मद कासिम ने बताया कि इस मामले में प्रशासन के आदेश के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें