फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक की मदद से बहनोई ने उठाई थी छात्रा

Fri, 17 Oct 2014 05:34 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना प्रेमनगर इलाके में धोबी चौराहे से अगवा लड़की पासपोर्ट दफ्तर के पास के बरामद की गई है। इसके पीछे कहानी क्या है, इसका खुलासा पूरी तरह नहीं हो पा रहा है। परिवार वालों का कहना है कि छात्रा दहशत में है। उसे तिलहर के रहने वाले सगे बहनोई नीतू ने एक तांत्रिक की मदद से उठाया था। सीओ सिटी प्रथम असित श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। परिवार वाले उसे घर ले गए हैं।
विज्ञापन

प्रेमनगर के रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी मौसेरी बहन घर से बच्चों के लिए मैगी लेने के लिए शाम 5.20 बजे निकली थी। धोबी चौराहे के पास एक अनजान लड़की ने उसे रोक लिया और पता पूछने के बहाने ले गई। वहां रास्ते में बाइक सवार दो युवक खड़े थे। उन्होंने उनकी मौसेरी बहन को बाइक पर बैठा लिया और अगवा कर ले गए थे। पुलिस ने बताया कि छात्रा पीलीभीत बाईपास पर मिली है। वह घबराई हुई थी, उसका कहना है कि उसका बहनोई नीतू और सोनू एक तांत्रिक की मदद से उठा ले गए थे। उसे पासपोर्ट दफ्तर के सामने खोखे में रखा गया। बाला जी के कृपा से वह बच गई लेकिन पुलिस वहां छानबीन करने गई तो कोई गवाह नहीं मिल पाया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह का कहना है कि अगवा करने की बात गलत है। लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें