फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैम्फर एस्टेट और कंपीटेंट ग्रुप बनवाएंगे 100 शौचालय

Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली (ब्यूरो)। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने गांवों में शौचालय निर्माण का मुद्दा उठाया था। इसके बाद टीसीएस और भारती जैसे बड़े समूहों ने इस मद में सौ-सौ करोड़ रुपये व्यय करने की घोषणा कर दी है। अब बरेली का कैम्फर एस्टेट और कंपीटेंट ग्रुप भी इसके लिए आगे आया है। दोनों ग्रुप कम से कम सौ निर्धन ग्रामीणों को नि:शुल्क शौचालय उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए दोनों ग्रुपों ने जिला अधिकारी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि उन्हें कम से कम सौ निर्धन ग्रामीण परिवारों के नाम और पते उपलब्ध करा दिए जाएं।
विज्ञापन

बरेली मंडल में एक पहला प्रयास होगा कि किसी निजी ग्रुप और संस्था ने जरूरतमंद परिवारों में नि:शुल्क शौचालय बनाने की पहल की है। इसके तहत अति निर्धन परिवारों को शौचालय की सुविधा मुहैया कराने में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें