फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक स्तर पर बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं कराएं: डीएम

Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डीएम संजय कुमार ने ब्लाक स्तर पर बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को भी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिम्नेजियम के नवीनीकरण के प्रस्ताव का एस्टीमेट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति बैठक में एडीएम सिटी को छात्रावास के बच्चों के लिये खेल उपकरण क्रय करने को प्रायोजक खोजने के निर्देश दिये। कहा कि 29 अगस्त को उपकरण बच्चों को बांटे जाएं। उन्होंने शूटिंग रेंज में आधुनिक उपकरण, कम्प्यूटराइज टारगेट और क्रिकेट पिच बनाने को काली मिट्टी खरीदने के साथ राज्य स्तरीय हाकी और फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजनों के लिए स्वीकृति प्रदान की। नगर आयुक्त को स्टेडियम में तीन सोडियम लाइट लगवाने को कहा। बीडीए एप्रोच रोड और गेट ठीक कराएगा। इस दौरान नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव, बीडीए सचिव गरिमा यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अरुणेंद्र पांडे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें