97 people report negative in Lakhimpur Kheri, one infected also cured
लखीमपुर खीरी। सोमवार रात 97 लोगों की रिपोर्ट आई जो निगेटिव रहीं। इसके अतिरिक्त पॉजिटिव प्रवासी की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उसको डिस्चार्ज कर दिया गया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया: जिले में अब तक 68 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 43 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब 25 एक्टिव केस रह गए हैं।
कोविड केयर सेंटर जगसड़ नकहा में भर्ती 5 व्यक्तियों जिनमें 4 प्रवासी कामगार एवं एक मोहल्ला पठान (पलियाकलां) का निवासी है जिसकी पूर्व में प्राइवेट लैब में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जो अब निगेटिव आई है। वह पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। अत: जिले में अब तक कुल 68 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिनमें उपचार उपरांत 43 पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। सोमवार को और पॉजिटिव मिले व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिले में कुल 25 एक्टिव केस रह गए हैं। संवाद