फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव ढुसरू भी कंटेन्मेंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में प्रवासी श्रमिकों के कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की रात आई रिपोर्ट में दो कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें दिल्ली से आई एक प्रवासी युवती भी है, जिसे सदर ब्लॉक के उसके गांव ढुसरू निकट बाबागंज में होम क्वारंटीन किया गया था। लिहाजा डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को ढुसरू गांव को भी कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पूरे गांव को सील कर दिया है। इससे अब जनपद में कुल 14 कंटेन्मेंट जोन हो गए हैैं, जिसमें शहर के तीन मोहल्ले हिदायतनगर, नौरंगाबाद और रामनगर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक लखीमपुर के गांव ढुसरू निवासी एक व्यक्ति की 18 वर्षीय पुत्री दिल्ली में नौकरी करती थी। करीब एक सप्ताह पहले वह दिल्ली से लौटी थी, तब मेडिकल जांच में शक होने पर डॉक्टरों ने उसका सैंपल लिया था। सैंपल लेने के बाद युवती को उसके ढुसरू गांव स्थित घर में होम क्वारंटीन किया गया था। शुक्रवार की रात 41 लोगों की रिपोर्ट में दो केस कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें होम क्वारंटीन युवती भी कोरोना पॉजिटिव निकली। इसके बाद शनिवार को डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस से गांव पहुंची और युवती को वहां से ले जाकर कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया। जबकि उसके माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है और टीम ने जांच के लिए सैंपल लिए हैैं। डीएम ने बताया कि बताया कि अभी सिंगल कोरोना पॉजिटिव केस है, जिससे संबंधित गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है।
नोडल अफसर पहुंचे अमघट गांव, होम क्वारंटीन लोगों की ली जानकारी
सिकंद्राबाद। बेहजम ब्लॉक के गांव अमघट और कोरैया तालुकेदारी में होम क्वारंटीन प्रवासियों का हाल जानने के लिए शनिवार को नोडल अफसर/प्रमुख सचिव गन्ना पवन कुमार गंगवार पहुंचे। उन्होंने गांव में होम क्वारंटीन किए गए प्रवासियों के घर जाकर परिवार वालों से कोरोना बीमारी के लक्षणों को लेकर जानकारी हासिल की। इसके अलावा उन्होंने राशन मिलने की जांच भी गहनता से की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ एसडीएम मितौली दिग्विजय सिंह, सीओ मितौली शीतांशु कुमार, प्रभारी निरीक्षक राजकुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें